चतरा में बेकाबू हाइवा मकान व दुकान में घुसा:बाल-बाल बचे परिवार के लोग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कोल वाहनों का परिचालन ठप




चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रौल बाजार में तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। एक बेकाबू हाइवा सड़क किनारे स्थित आवासीय मकान और किराना दुकान में जा घुसा। घटना सुबह करीब चार बजे की है। जानकारी के अनुसार चट्टी बारियातु से कोयला लादकर सिमरिया की ओर जा रहा हाइवा अनियंत्रित हो गया। जिसके बाद वह प्रदीप तिवारी के मकान व दुकान को तोड़ते हुए अंदर घुस गया। गनीमत रही कि जिस कमरे में वाहन घुसा वहां कोई नहीं था। परिवार के लोग दूसरे कमरे में थे। हादसे से जुड़ी तस्वीरें… भीषण टक्कर से मकान-दुकान ध्वस्त हादसा इतना जोरदार था कि मकान का एक बड़ा हिस्सा और किराना दुकान का स्टोर रूम पूरी तरह ध्वस्त हो गया। दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान, घरेलू उपकरण और फर्नीचर मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। हाइवा की टक्कर से बगल में रहने वाले नारायण साव की बाउंड्री वॉल और बाथरूम भी क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर की तेज आवाज से आसपास के ग्रामीणों की नींद खुल गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कोल वाहनों का परिचालन ठप घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए और कोल वाहनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने टंडवा-सिमरिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे कोयला ढोने वाले वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बेलगाम दौड़ते कोल वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि बार-बार आश्वासन और मामूली मुआवजा देकर मामले को दबा दिया जाता है। पुलिस ने संभाला मोर्चा, कार्रवाई का दिया भरोसा मामले की गंभीरता को देखते हुए टंडवा थाना प्रभारी पप्पू कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को जब्त कर थाने ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार के लिखित आवेदन के आधार पर वाहन मालिक और चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं घायल चालक को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि यातायात व्यवस्था बहाल हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *