सरायकेला| जिले के कपाली ओपी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पिछले 18 महीनों से फरार चल रहे चाकूबाजी मामले के आरोपी सबीर अली उर्फ सोनू उर्फ सन्नु बच्चा (26) को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी कपाली के ताजनगर स्थित मूसल दुकान के समीप का निवासी बताया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई चांडिल थाना कांड संख्या 262/24, दिनांक 10 दिसंबर 2024 के तहत की गई। मामले में कपाली निवासी नाजिश जिया ने शिकायत दर्ज कराई थी।
Source link
चाकूबाजी के मामले मे 18 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार












Leave a Reply