![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में गुरुवार को उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में चास नगर निगम एवं फुसरो नगर परिषद की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निकायों की वित्तीय स्थिति, राजस्व संग्रहण, पेयजल व्यवस्था एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार, फुसरो नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, सहायक नगर आयुक्त स्मिता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। समीक्षा के दौरान डीसी ने चास नगर निगम क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था की विस्तृत जानकारी लेते हुए जलापूर्ति फेज-2 का कार्य शीघ्र पूरा करने तथा फेज-1 को मॉडर्नाइज करने का निर्देश दिया। साथ ही जिन क्षेत्रों में अब तक जलापूर्ति नहीं पहुंची है, वहां फेज-3 की कार्रवाई शुरू करने को कहा। उपायुक्त ने जलापूर्ति व्यवस्था की निगरानी के लिए मॉनिटरिंग सेल गठित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एक टीम जल रिसाव की जांच करेगी, जबकि दूसरी टीम पानी चोरी व अवैध कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। भवन नियमितीकरण नहीं कराने वालों पर होगी कार्रवाई डीसी ने नगर निगम क्षेत्र में भवन नक्शा नियमितीकरण को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार चलाने का निर्देश दिया। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वाले भवन मालिकों के विरुद्ध निरीक्षण कर जुर्माना वसूली करने को कहा। मेयर, डिप्टी मेयर एवं वार्ड पार्षदों से प्राप्त शिकायतों पर टीम भेजकर स्थल निरीक्षण करने और ऑब्जर्वेशन रिपोर्ट तैयार कर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि समस्याओं का समाधान लगातार कार्रवाई से ही संभव है।
Source link
चास-फुसरो में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने को डीसी ने बनाई मॉनिटरिंग सेल













Leave a Reply