चैंबर भवन में सौंदर्यीकृत अध्यक्षीय व महासचिव केबिन का हुआ अनावरण




रांची | झारखंड चैंबर के कार्यालय भवन में नव-सौंदर्यीकृत व सुसज्जित अध्यक्षीय व महासचिव केबिन का गुरुवार को विधिवत अनावरण किया गया। अध्यक्षीय केबिन का उद्घाटन चैंबर के पूर्व अध्यक्ष आरके सरावगी ने किया। मौके पर पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, कुणाल अजमानी व किशोर मंत्री भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी संपन्न हुई। नव-सज्जित केबिन का अवलोकन करने के बाद उपस्थित सदस्यों ने इसकी डिजाइन और व्यवस्था की सराहना की। उनका कहना था कि यह नया स्वरूप न केवल कार्यालय की भव्यता को बढ़ाता है, बल्कि कार्य निष्पादन को भी अधिक सहज और प्रभावी बनाएगा। मौके पर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *