छेड़खानी का विरोध करने पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार




बालीडीह थाना क्षेत्र में युवती से छेड़खानी और विरोध करने पर उसके पिता पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी शुक्रवार को हुई। पुलिस के अनुसार, पिता ने 19 नवंबर 2025 को बालीडीह थाना में मामला दर्ज कराया था। शिकायत में बताया गया था कि 18 नवंबर की शाम उनकी बेटी दुकान में बैठी थी। इसी दौरान आरोपी दुकान में घुस गया और बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। बेटी ने ​इसका विरोध किया तो आरोपी दुकान से सामान भी उठा लिया। जानकारी मिलने पर वह दुकान पर पहुंचे और आरोपी को रोकने की कोशिश की तो वह उग्र हो गया। आरोपी ने दुकान में रखी शीशे की बोतल फोड़कर उसपर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2021 में मारपीट, हत्या के प्रयास और चोरी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज है। वहीं वर्ष 2024 में भी उसके खिलाफ एक अन्य मामला बालीडीह थाना में दर्ज किया गया था। साथ ही बालीडीह पुलिस ने लंबे समय से फरार वारंटी इस्लामपुर हैसाबातू निवासी आसिफ रजा को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम की अदालत में चल रहे मामले में फरार था। गिरफ्तार विभिन्न मामलों के आरोपी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *