![]()
भिलाई के चौहान ऑटोमोबाइल मारुति सुजुकी शोरूम में एक महिला कर्मचारी ने शो रूम के सीईओ के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। महिला कर्मचारी ने कंपनी के CEO अंकित आनंद पर छेड़छाड़ और गलत व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनके चेहरे पर स्याही फेंक दी। इतना ही नहीं, गुस्से में महिला ने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में CEO को थप्पड़ मारा और लात भी चलाई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला कर्मचारी पहले से ही CEO के खिलाफ शिकायत कर चुकी थी। मामले की जांच के दौरान जब पुलिस अधिकारी अंकित आनंद को लेकर शोरूम पहुंचे, तभी महिला का गुस्सा फूट पड़ा। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जैसे ही CEO ऑफिस के अंदर पहुंचे, सामने से आई महिला कर्मचारी ने उनके चेहरे और शर्ट पर स्याही फेंक दी। स्याही फेंकने के तुरंत बाद महिला सीधे CEO के सामने पहुंची और उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसने लात भी चलाई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी बीच-बचाव की कोशिश करते रहे, लेकिन महिला काफी गुस्से में थी। इस दौरान वहां कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी, जिसकी वजह से पुलिस सिर्फ समझाइश देती नजर आई। देखिए ये तस्वीरें…
सीईओ के खिलाफ अपराध दर्ज
घटना के समय ऑफिस में अन्य महिला कर्मचारी भी मौजूद थीं, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। वीडियो में पुलिस अधिकारियों को महिला को रोकने की कोशिश करते देखा जा सकता है। वहीं CEO खुद को बचाने की कोशिश करते नजर आए। मामले में भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि एक महिला कर्मचार की शिकायत के बाद सीईओ के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना की जा रही है। कई महिलाएं हो रही हैं प्रताड़ित
जानकारी के अनुसार शो रूम में सिर्फ एक महिला ही नहीं बल्कि शोरूम में काम करने वाली तीन से चार अन्य महिला कर्मचारी भी सीईओ से परेशान हैं। उन्होंने भी इस तरह की शिकायत करने की बात कही है। प्रार्थी का आरोप है कि सीईओ अंकित आनंद उन्हें अश्लील मैसेज भेजते थे और गलत तरीके से बात करते थे। फिलहाल पुलिस ने एक महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
वहीं इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तमाम प्लेटफॉर्म पर इसे वायरल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर भी लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सीएसपी भिलाई नगर ने बताया कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस अन्य महिला कर्मचारियों के बयान भी दर्ज करेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
छेड़छाड़ से परेशान कर्मचारी ने सीईओ पर फेंकी स्याही, VIDEO:भिलाई में मारुती सुजुकी के सीईओ को महिला ने थप्पड़ और लात मारी















Leave a Reply