जनगणना कार्य के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश



केतार| प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड भवन में जनगणना कार्य को सुचारु, प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार तथा जनगणना नोडल पदाधिकारी अविनाश कुमार ने संयुक्त रूप से की।बैठक में उपस्थित सभी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में जाकर पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ जनगणना कार्य का निष्पादन करें। अधिकारियों ने कहा कि कार्य के दौरान यदि एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) से संबंधित किसी प्रकार की तकनीकी अथवा अन्य समस्या उत्पन्न होती है, तो इसकी सूचना तत्काल प्रखंड मुख्यालय को दें, ताकि उसका त्वरित समाधान कर कार्य में तेजी लाई जा सके। निर्देशित किया कि क्षेत्र में कार्य के दौरान सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक जीपीएस कैमरा के माध्यम से स्थल पर अपनी उपस्थिति का फोटो लेकर संबंधित ग्रुप में अनिवार्य रूप से साझा करें। इससे कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सकेगी। अधिकारियों ने कहा कि सभी कर्मी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि जनगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। केतार| विधायक प्रतिनिधि केतार सुरेश कुमार के पिता एवं पूर्व जनसेवक 90 वर्षीय जयकृष्ण प्रसाद गुप्ता का शनिवार को उनके पैतृक आवास केतार में निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। वहीं उनका इलाज घर पर ही किया जा रहा था। इसी दौरान उनका शांतिपूर्वक देहावसान हो गया। उनके निधन पर कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है। जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष लालेश्वर राम, इम्तेयाज अंसारी, छोटन कुमार सिंह, कमलेश यादव आदि के नाम शामिल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *