![]()
रांची| नगर निगम ने शहर में जलजमाव रोकने और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए विशेष सफाई अभियान तेज कर दिया है। निगम क्षेत्र में छोटे-बड़े नालों की सफाई दो पालियों में कराई जा रही है, ताकि मुख्य मार्गों से लेकर गली-मोहल्लों तक पानी की निकासी बाधित न हो। अभियान में हाथ से सफाई के साथ जेसीबी, सुपर शकर मशीन और स्किड लोडर का इस्तेमाल कर जाम और बड़े नालों से सिल्ट व कचरा हटाया जा रहा है। गुरुवार को वार्ड-24 के लाला लाजपत नगर, कडरु व हिंदपीढ़ी बड़े नाले सहित वार्ड-44 के गौरी शंकर नगर व निवारणपुर, तथा वार्ड-10 के भाभा नगर में सफाई कराई गई। वार्ड-14 में मिनी जेसीबी से जाम नालियां खोली गईं। निगम ने नालियों में कूड़ा न डालने की अपील की है। समस्या होने पर टोल फ्री 18005701235 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
हरमू पुल के पाइप से हटाया गया कचरा हरमू पुल के पाइप से गुरुवार को कचरा हटा दिया गया। गुरुवार को दैनिक भास्कर ने इसमें पसरे कचरे को लेकर खबर छापी थी। इसके बाद नगर निगम ने कचरा हटाकर पानी बहने का रास्ता बनाया।
Source link
जलजमाव से बचाव… मानसून से पहले दो पालियों में नाले की सफाई











Leave a Reply