जामताड़ा कांग्रेस ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने को लेकर चलाया प्रशिक्षण अभियान



जामताड़ा | जामताड़ा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बीएलए-2 कार्यकर्ता बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठनात्मक मजबूती के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए। कार्यक्रम में एसआईआर ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर मुद्दासर खान एवं जिला ट्रेनर जलालुद्दीन अंसारी ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन, मतदाता सूची पुनरीक्षण और संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में सफलता का आधार मजबूत बूथ संगठन और जागरूक कार्यकर्ता ही होंगे। प्रशिक्षण सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं को वोट की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। उन्हें मतदाता सूची में नाम कटने, गलत प्रविष्टि और फर्जी मतदान जैसी समस्याओं के प्रति सतर्क रहने तथा समय रहते सुधार कराने के उपाय बताए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *