जामताड़ा के मंदिर में तोड़फोड़ की घटना का खुलासा



जामताड़ा| जामताड़ा में स्थित एक शिव मंदिर में हुई तोड़फोड़ की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया घटना 15/16 मई 2026 की रात की है, जब अज्ञात व्यक्ति द्वारा गांधी मैदान स्थित शिव मंदिर में स्थापित माता पार्वती की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। घटना के बाद 17 मई 2026 को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान स्थानीय लोगों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज और अन्य स्रोतों की मदद ली गई। जांच में सामने आया कि एक व्यक्ति और उसके साथ रहने वाली महिला गांधी मैदान क्षेत्र में घूमते हुए देखे गए थे। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वह पास के बंद दुकान में रहता था और घटना के दिन उसने लोहे के रॉड से मूर्ति पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटनास्थल से एक लोहे का टुकड़ा और एक गुलेल भी बरामद किया गया है। आरोपी की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसे जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के बाद बेहतर इलाज के लिए रिनपास , कांके, रांची भेज दिया गया है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *