जेवियर्स में ‘झारखंडी स्वैग’: सुरों की लहर पर थिरके यूथ




रांची की तपती दोपहर में जब संत जेवियर्स इंटर कॉलेज के सभागार से ‘काले रे तरसे रे.. अंखियां एक नजर देखे ले तोके…’ की आवाज गूंजी, तो माहौल पूरी तरह बदल गया। मौका था कॉलेज के ‘समर म्यूज-2026’ के तहत आयोजित दो दिवसीय ‘द ग्रैंड समर फेस्टिवल’ के पहले दिन का। विज्ञान संकाय के आनंद तिर्की ने जब अपनी आवाज में स्थानीय मिट्टी की खुशबू बिखेरी, तो हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वहीं, अश्विन एक्का ने पियानो और तबले की जुगलबंदी के बीच शिक्षा का महत्व समझाते हुए गाया- ‘पढ़ेंगे-लिखेंगे बीडीओ, सीओ बनेंगे’। सुरों का यह सफर यहीं नहीं थमा, जूली तिरू के ‘मोह-मोह के धागे’ और क्राइस्ट लकड़ा की गिटार बीट्स ने यूथ को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
इवेंट डायरी: क्या रहा खास
सबसे कूल परफॉर्मेंस: आनंद तिर्की का नागपुरी हिट। वाइब: गिटार, पियानो और तबले का फ्यूजन। फन जोन: फेस पेंटिंग और 15 प्रकार के यूनिक गेम्स। आज क्या होगा: फेस्टिवल के दूसरे दिन होगी विजेताओं की घोषणा और ग्रैंड क्लोजिंग। अंकों की दौड़ से दूर ‘कॉन्फिडेंस’ की पाठशाला
फादर सुधीर (रेक्टर) और वाइस प्रिंसिपल फादर अजय अनिल तिर्की ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए एक बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि “इस मंच का मकसद आपको सिर्फ विजेता बनाना नहीं, बल्कि आपको निडर बनाना है।” हजारों की भीड़ के सामने खड़े होकर अपनी प्रतिभा दिखाना ही सबसे बड़ा पुरस्कार है। यह फेस्टिवल युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़ने और अपनी कला को निखारने का एक सुनहरा मौका दे रहा है। प्रोग्राम का शानदार संचालन आदित्य और अनुपम ने किया।
मिनी इंडिया बना स्टेज: राजस्थानी घूमर से झारखंडी झूमर तक फेस्टिवल में सिर्फ गानों का शोर नहीं, बल्कि संस्कृति के अलग-अलग रंग भी देखने को मिले। कॉलेज का मंच उस वक्त ‘मिनी इंडिया’ में तब्दील हो गया जब स्टूडेंट्स ने बिहू, झारखंडी झूमर, महाराष्ट्र और राजस्थान के पारंपरिक नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। 8 लड़कियों की टीम ने जब नागपुरी गीतों पर पारंपरिक झूमर शुरू किया, तो झारखंड की समृद्ध विरासत जीवंत हो उठी। सिर्फ छात्र ही नहीं, शिक्षिका जयंती सिंह ने भी ‘झिलमिल सितारों का आंगन होगा’ गाकर पुराने दौर की यादें ताजा कर दीं। शिक्षक अंकित विशाल ने बताया कि कार्यक्रम में 15 तरह के गेम्स, फेस पेंटिंग और फैंसी ड्रेस जैसे कूल इवेंट्स ने स्टूडेंट्स के कॉन्फिडेंस को एक नया लेवल दिया।
आनंद के ‘काले रे तरसे रे…’ पर झूमा कॉलेज, माटी के गीतों ने जीता दिल
muse 2026



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *