जैविक खाद का इस्तेमाल कर उत्पादन बढ़ाएं: बीडीओ



उंटारी रोड| प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रखंडस्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन िकया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रगतिशील कृषक शंकर मेहता ने खेती के आधुनिक वैज्ञानिक तरीके की जानकारी दी। बीडीओ श्रवण कुमार भगत ने आसन्न खरीफ खेती के सीजन में वैज्ञानिक तरीके से खेती करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि प्रखंड मे खरीफ की मुख्य फसल धान, मक्का, अरहर, मूंगफली है। बीडीओ ने कहा कि धान के बिचड़ा लगाने से लेकर रोपाई में जरूरी कीटनाशकों का उपयोग कर कीट व्याधियों से बचाव करें। कहा कि समय के अनुसार नियमित देखभाल से फसल का उत्पादन बढ़ता है। इससे खुशहाली घर पर आती है। कर्मशाला में प्रभारी बीएओ अनुज कुमार ने सब्जी व फल आदि की खेती मे लगने वाले रोग और उसका उपचार के बारे मे किसानों को अवगत कराया। कर्मशाला में एटीएम रंजीत कुमार, जनसेवक अरविंद सिंह, शीला कुमारी कृषि मित्र अखिलेश दीक्षित, महेंद्र शर्मा, राम शरण मेहता सहित कई प्रगतिशील किसान शामिल हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *