ज्येष्ठ अमावस्या पर खाटूनरेश का हुआ महास्नान, श्याम भंडारे में उमड़े श्रद्धालु



रांची| हरमू रोड स्थित श्याम मंदिर में ज्येष्ठ अमावस्या पर महास्नान अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न हुआ। मंडल अध्यक्ष गोपाल मुरारका, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा की उपस्थिति में विशेष शृंगार किया गया। इसी क्रम में श्याम मित्र मंडल की ओर से मंदिर में 200वां श्याम भंडारा आयोजित किया गया। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, उपाध्यक्ष अशोक लड़ियां और महामंत्री गौरव अग्रवाल की मौजूदगी में भोग-भजन हुआ। भंडारे में नमक अजवाइन पूड़ी आलू कद्दू गोभी मिक्स सब्जी केसरिया जलेबी आमरस व खीर चूरमा का भोग लगाया गया। भोग को पहले महाप्रसाद में मिलाकर फिर प्रसाद वितरण शुरू किया गया। इससे पहले भंडारे का भोग गोशाला भेजा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *