![]()
रांची | झारखंड के प्रतिभाशाली रग्बी खिलाड़ी डेविड मुंडा का चयन भारतीय पुरुष रग्बी टीम में हुआ है। वे 16 और 17 मई को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में आयोजित होने वाली सेंट्रल एंड साउथ एशिया सीनियर मेंस रग्बी चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। डेविड मुंडा के चयन की खबर मिलते ही झारखंड के खेल जगत और रग्बी खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। सीमित संसाधनों के बीच लगातार मेहनत, अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है।
Source link
झारखंड के डेविड मुंडा का भारतीय रग्बी टीम में चयन














Leave a Reply