रांची। झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने राज्य के पुलिसकर्मियों के विभिन्न लंबित भत्तों और सुविधाओं को लेकर सरकार के समक्ष जोरदार मांग रखी है। एसोसिएशन का कहना है कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल अत्यंत विषम और तनावपूर्ण परिस्थितियों में 24 घंटे ड्यूटी करता है, इसके बावजूद उन्हें मिलने वाले कई भत्ते बेहद कम और पुराने हैं। एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त सचिव राकेश कुमार पाण्डेय द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि बिहार समेत अन्य राज्यों में पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए भत्तों में सम्मानजनक वृद्धि की गई है, जबकि झारखंड में यह मामला वर्षों से लंबित है। इससे पुलिसकर्मियों में असंतोष और निराशा का माहौल बन रहा है। पत्र में वर्दी भत्ता को 4,000–4,500 से बढ़ाकर 12,000 वार्षिक करने की मांग की गई है।
Source link
झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने उठाई भत्तों में बढ़ोतरी की मांग, 6 वर्षों से लंबित मुद्दों पर जताया आक्रोश










Leave a Reply