रांची| रांची के रिंग रोड स्थित झिरी में गेल इंडिया लिमिटेड के 150-150 मीट्रिक टन क्षमता वाले दो बायोगैस प्लांट का अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने निगम की टीम के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने गीले कचरे के प्रसंस्करण, बायो-सीएनजी और जैविक खाद उत्पादन की प्रक्रिया की जानकारी ली। निगम अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल प्रतिदिन 75 से 80 टन गीला कचरा प्लांट को दिया जा रहा है। इस पर अपर नगर आयुक्त ने आपूर्ति बढ़ाकर प्रतिदिन 100 टन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। रांची|ऊर्जा विकास निगम के सीएम के श्रीनिवासन के निर्देश पर जेबीवीएनएल के निदेशक प्रभात कुमार श्रीवास्तव शनिवार को फिल्ड में उतरे। वे हरमू, राजभवन, कोकर एवं बूटी पानी टंकी सबस्टेशनों का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित डिविजन के कार्यपालक अभियंता अमित भगत, अजय कुमार, गौरव कुमार आदि उपस्थित थे। उन्होंने ईई को निर्देश दिया कि बिना कारण और आकस्मिक स्थिति के अतिरिक्त लंबे समय तक शट डाउन से फिलहाल बचें। तय समय पर जरूरी ऑपरेशन-मेटनेंनस करें ताकि लोगों को इस गर्मी में अधिक देर तक बिजली से वंचित न रहना पड़े। उन्होंने शाम को पीक ऑवर (सात से दस बजे) में सबस्टेशनों में इंजीनियरों एवं मैन पावर का मौजूद रहने का निर्देश दिया, ताकि आवश्यक मेंटेनस किया जा सके। रांची। बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए रिम्स प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। गर्मियों में लू लगने यानी हीट स्ट्रोक के मामलों में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रिम्स प्रबंधन ने बताया कि हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए मेडिसीन और पीडियाट्रिक्स विभाग को विशेष रूप से तैयार रहने को कहा गया है। यदि मरीजों की संख्या बढ़ती है तो अतिरिक्त व्यवस्था के तहत डेडिकेटेड बेड्स उपलब्ध कराने पर भी विचार किया जाएगा।
Source link
झिरी बायोगैस प्लांट का निरीक्षण, 100 टन गीला कचरा आपूर्ति का निर्देश










Leave a Reply