टाटानगर से दिल्ली जाने वाली रेगुलर ट्रेन में लंबी वेटिंग:स्पेशल ट्रेनों से ही मिलेगी राहत, टाटा-आनंद विहार समर स्पेशल लगाएगी एक फेरा




टाटानगर से दिल्ली के चलने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस में आने वाले कई दिनों तक लंबी वेटिंग है। हालत यह है कि हर श्रेणी में वेटिंग होने से दिल्ली जाने में मुश्किल हो रही है। गर्मियों के छुट्टियों में पूर्व से टिकट नहीं करा पाएं लोगों को बनारस, प्रयागराज जाने में भी समस्या हो रही है। टाटा-आनंदबिहार समर स्पेशल ट्रेन 23 मई को खुलेगी
रेलवे ने गर्मी में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए टाटा-आनंदबिहार समर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है। यह ट्रेन अप-डाउन एक फेरा लगाएगी। सूत्रों के मुताबिक ट्रेन नंबर-08183 टाटा-आनंदबिहार स्पेशल ट्रेन 23 मई को टाटानगर से खुलेगी। ट्रेन रात 12.30 बजे खुलेगी जो कि मुरी, बोकारो, गोमो, गया, प्रयागराज, गोविंदपुर होते हुए गोविंदपुर दूसरे दिन तड़के सुबह 3.30 बजे पहुंचेगी। वहीं 25 मई को ट्रेन नंबर- 08184 आनदंबिहार-टाटानगर स्पेशल ट्रेन रात 1.45 बजे खुलेगी। जो कि प्रयागराज होते हुए गया-मुरी होते हुए टाटानगर दूसरे दिन रात 12.15 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन के एक फेरा लगाने से टाटानगर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *