टाटा डीएवी स्कूल में साप्ताहिक समर कैंप में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा




नोवामुंडी| नोवामुंडी टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल में 15 से 20 मई तक साप्ताहिक समर कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में कक्षा नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या शशिकला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति दी। समर कैंप के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विविध रचनात्मक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रांकन, ग्रीटिंग कार्ड निर्माण, बटरफ्लाई क्राफ्ट, एरोप्लेन मॉडल तथा हाउस एक्टिविटी प्रमुख रहीं। प्राचार्या शशिकला ने कहा कि गर्मी की छुट्टियां केवल आराम का समय नहीं,बल्कि कुछ नया सीखने,अपनी प्रतिभा को निखारने और व्यक्तित्व विकास का सुनहरा अवसर हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *