डाही नाला पर बनेगा चेक डैम, सिंचाई का मिलेगा लाभ




भास्कर न्यूज | कथारा झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा राज्य संपोषित योजना के तहत बेरमो प्रखंड अंतर्गत बोड़िया उत्तरी पंचायत के डाही नाला पर चेकडैम निर्माण कार्य का गुरुवार को विधिवत शिलान्यास बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बेरमो विधानसभा क्षेत्र के गांवों, मोहल्लों और टोलों तक विकास योजनाओं को पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत किए बिना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त नहीं बनाया जा सकता। कहा कि चेकडैम निर्माण से क्षेत्र में जल संचयन बढ़ेगा, किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा तथा गर्मी के दिनों में जल संकट से राहत मिलेगी। इससे खेती-किसानी को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीणों को सीधा लाभ पहुंचेगा। विधायक ने कहा कि उनकी विधानसभा में लगातार सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल सहित आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराने का निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *