रांची| डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित काली मंदिर रोड के श्री हरि मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने मंदिर का लोहे का गेट और खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दान पेटी में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। मंदिर संचालक चंदन घोष ने मामले में डोरंडा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में बताया गया है कि मंदिर की दान पेटी पिछले करीब पांच वर्षों से नहीं खोली गई थी। मंदिर समिति के अनुसार इससे पहले भी मंदिर में चोरी की घटना हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में आक्रोश है। पुलिस से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है।
Source link
डोरंडा के श्री हरि मंदिर की दान पेटी से नकदी की चोरी














Leave a Reply