तिरुपति रक्सौल एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू, चित्तरंजन स्टेशन पर रुकेगी



जामताड़ा | यात्रियों की सुविधा तथा ग्रीष्मकालीन अवधि में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 17433/17434 तिरुपति–रक्सौल–तिरुप ति साप्ताहिक एक्सप्रेस के नियमित परिचालन का निर्णय लिया है। यह सेवा पूर्व में विशेष ट्रेन के रूप में चलाई जा रही थी, जिसे अब नियमित कर दिया गया है। ट्रेन 17433 तिरुपति–रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस 01 जून 2026 से प्रत्येक सोमवार को तिरुपति से सुबह 08:15 बजे प्रस्थान करेगी और बुधवार को शाम 05:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी। 17434 रक्सौल–तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस 04 जून 2026 से प्रत्येक गुरुवार को रक्सौल से सुबह 03:15 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार को सुबह 09:30 बजे तिरुपति पहुंचेगी। यह ट्रेन साप्ताहिक आधार पर संचालित होगी। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान (स्लीपर) एवं वातानुकूलित (एसी) श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बराकर, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी। रेलवे के इस निर्णय से बिहार, झारखंड और आंध्र प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *