तेज रफ्तार इनोवा के साथ टकराई भाजपा जिलाध्यक्ष की कार, जख्मी, चेहरे और माथे पर लगी है गंभीर चोट




भास्कर न्यूज| चाईबासा झींकपानी थाना क्षेत्र अंतर्गत चाईबासा-झींकपानी मार्ग पर सामने से आ रही अनियंत्रित तेज रफ्तार इनोवा कार भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू की कार से टकरा गई। इस घटना में गीता बलमुचू गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं चालक एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मामूली रूप से जख्मी हैं। घटना शाम करीब सवा तीन बजे की बताई जा रही है। गीता बलमुचू जगन्नाथपुर से चाईबासा की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान सिंह पोखरिया चौक के पास यह बड़ा हादसा हुआ। जख्मी हालत में गीता बलमुचू को पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर आईसीयू में उपचार चल रहा है। हालांकि उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। सिर तथा चेहरे पर गंभीर चोट लगी है। उसकी सिटी स्कैन भी कराई गई है। बताया गया कि सामने से आ रही इनोवा कार काफी तेज रफ्तार में थी, सड़क के किनारे खड़ी एक ट्रेलर नहीं होती तो गीता बलमुचू की कार हवा में उड़कर पलट जाती जिससे कार पर सवार तीनों की जान जा सकती थी। बताया गया कि गीता बालमुच पीछे वाली सीट पर बैठी थी। घटना के बाद इनोवा कार के चालक व अन्य सभी लोग फरार हो गए। घटना के बाद सदर अस्पताल में भारतीय जनता पार्टी के कई जिला अधिकारी घायल जिला अध्यक्ष को देखने पहुंचे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *