दक्षिण जाने के लिए रांची से होकर एक और ट्रेन:रेलवे ने टीटीपीवाई तिरुपति – रक्सौल ट्रेन को मेल/ एक्सप्रेस श्रेणी में किया नियमित




तिरुपति से रक्सौल के बीच एक जून से नियमित ट्रेन शुरू की जा रही है। रेलवे ने टीटीपीवाई (तिरुपति)- रक्सौल ट्रेन को मेल/ एक्सप्रेस श्रेणी में नियमित कर दिया है। इससे झारखंड के लोगों को बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा के लिए एक नई ट्रेन मिली है। 17433 तिरुपति- रक्सौल हर सोमवार सुबह 8.15 में तिरुपति से खुलेगी और रांची, धनबाद होते हुए शाम 5 बजे रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में 17434 रक्सौल- तिरुपति हर गुरुवार सुबह 3.15 में खुलेगी और रांची- धनबाद होते हुए शनिवार सुबह 9.30 में तिरुपति पहुंचेगी। परिचालन इस मार्ग से होगा
गुंटकल, सिकंदराबाद, गोंदिया, दुर्ग, झारसुगुड़ा, राउरकेला, रांची, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, चितरंजन, जसीडीह, झाझा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी के रास्ते होगा। किस क्लास का किराया कितना
रांची-तिरुपति : स्लीपर- 845, 3 एसी- 2150, 2 एसी – 3090
रांची-रक्सौल : स्लीपर-400, 3 एसी- 1050, 2 एसी – 1485 रांची पहुंचने का समय
17433 तिरुपति-रक्सौल : हर मंगलवार रात 11:15 रांची पहुंचेगी
17434 रक्सौल-तिरुपति : हर गुरुवार रात 9:05 बजे रांची आएगी कई ट्रेनों का मार्ग बदला
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास कार्य के चलते ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर- हटिया- खड़गपुर एक्सप्रेस (27 और 30 मई को) आंशिक रूप से आद्रा स्टेशन पर ही समाप्त होगी और वहीं से आंशिक रूप से प्रारंभ होगी। ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर -हटिया एक्सप्रेस (26 और 27 मई को) परिवर्तित मार्ग चांडिल -गुंडा बिहार -मूरी होकर संचालित होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *