दनुआ घाटी में फिर हादसा; आपस में टकराई 6 गाड़ियां:आधी रात घाटी में मची अफरा-तफरी, कई लोग हुए घायल, 3 घंटे बंद रहा हाइवे




हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित दनुआ घाटी में रविवार रात करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। ‘मौत की घाटी’ के नाम से कुख्यात इस स्थान पर हुई इस दुर्घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक वाहन सड़क किनारे पलट गया, जबकि कई अन्य वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सभी वाहन झारखंड से बिहार की ओर जा रहे थे। टक्कर के बाद घाटी क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। हादसे के बाद की तस्वीरें देखें… तेज रफ्तार की वजह से हादसा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और घाटी में वाहनों का अत्यधिक दबाव माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए। वहीं चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार तथा चेक पोस्ट प्रभारी नीतीन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक अस्पताल चौपारण भेजा गया, जहां प्राथमिक इलाज किया गया। 3-4 घंटे बाद बहाल हुआ यातायात घटना में घायल कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि हादसे में किसी के मौत की सूचना नहीं है, हालांकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कुछ को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। लगभग तीन से चार घंटे तक यातायात बाधित रहने के बाद जीटी रोड पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *