![]()
दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पठानी मोहल्ले में मंगलवार सुबह नगर पालिका सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया। घटना उस समय हुई जब टीम नाली पर किए गए अतिक्रमण को हटाने पहुंची थी। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत शहर में नालियों की सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मौके पर नाली पर पक्का अतिक्रमण पाया गया। जेसीबी से हटाने पर बढ़ा विवाद सीएमओ के अनुसार, अतिक्रमणकारियों से इसे हटाने को कहा गया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, तभी विवाद बढ़ गया। इस दौरान मिर्जा आरिफ खान और सरफराज खान ने सीएमओ और नगर पालिका कर्मचारियों के साथ अभद्रता की और धक्का-मुक्की की। नगर पालिका कर्मचारियों में आक्रोश घटना के बाद सीएमओ और नगर पालिका कर्मचारी कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद अन्य कर्मचारी भी थाने पहुंच गए और विरोध दर्ज कराया। पुलिस ने दर्ज किया मामला मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बयान दर्ज किए और आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। आनंद कलादगी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Source link
दमोह में अतिक्रमण हटाने गए सीएमओ से धक्का-मुक्की, VIDEO:कर्मचारियों ने काम बंद कर शिकायत दर्ज कराई















Leave a Reply