देवघर में बुजुर्ग से चेन स्नैचिंग:किराए के घर का पता पूछने के बहाने बदमाशों ने की वारदात, घटना CCTV में हुई कैद




देवघर शहर में अपराधियों ने एक बार फिर चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया है। विद्युभूषण सरकार रोड स्थित बीएड कॉलेज के सामने बच्चों को स्कूल छोड़ने आए एक व्यक्ति को बदमाशों ने निशाना बनाया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित मृत्युंजय कुमार राय सुबह अपने बच्चों को स्कूल बस तक छोड़ने के लिए सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक अज्ञात युवक उनके पास आया और किराए का मकान पूछने के बहाने बातचीत शुरू कर दी। युवक बातचीत करते हुए धीरे-धीरे पीड़ित के करीब पहुंच गया। दो भर सोने की चेन और रुद्राक्ष की माला झपट ली इसी दौरान उसका एक साथी मोटरसाइकिल लेकर कुछ दूरी पर खड़ा हो गया। मौका मिलते ही बातों में उलझाए युवक ने अचानक मृत्युंजय कुमार राय के गले से लगभग दो भर सोने की चेन और रुद्राक्ष की माला झपट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर बैठकर तेजी से मौके से फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ नहीं पाए। बाद में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें पूरी वारदात स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *