देवघर में सड़क किनारे मिला अज्ञात वृद्ध महिला का शव:इलाके में भीख मांगकर करती थी जीवन यापन, नहीं हो सकी है पहचान




देवघर-जसीडीह मुख्य सड़क पर बरनवाल धर्मशाला के सामने सोमवार सुबह एक अज्ञात वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह के समय जब राहगीर वहां से गुजर रहे थे, तब उनकी नजर सड़क किनारे पड़ी महिला पर गई। पहले लोगों को लगा कि वह अचेत अवस्था में है, लेकिन पास जाकर देखने पर उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तेजी से आसपास फैल गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। इलाके में भीख मांगकर करती थी जीवन यापन स्थानीय वार्ड पार्षद अनूप बरनवाल ने बताया कि मृत महिला लंबे समय से उसी इलाके में रहकर भीख मांगकर अपना जीवन यापन करती थी। वह अक्सर बरनवाल धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में दिखाई देती थी। लोगों के अनुसार, महिला का कोई स्थायी ठिकाना नहीं था और वह अधिकतर समय सड़क किनारे ही बिताती थी। रात में भी वह उसी इलाके में सो जाती थी। हालांकि, उसके परिवार या पहचान से जुड़ी कोई स्पष्ट जानकारी स्थानीय लोगों के पास नहीं है। पुलिस ने शुरू की जांच, पहचान का प्रयास जारी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने मृत महिला की पहचान से संबंधित जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों से भी जानकारी ले रही है, ताकि महिला के बारे में कुछ सुराग मिल सके। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *