धमतरी की राइस मिल में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से लाखों का धान और बारदाना जलकर राख, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू




छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद-भोथली रोड स्थित साईं राइस मिल में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट से लगी। तार से निकली चिंगारी ने बारदाना शेड को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई। मिल कर्मचारियों की सूझबूझ से सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया इस घटना ने नगर पंचायत प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। सूचना मिलने पर नगर पंचायत की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कुरुद की फायर ब्रिगेड खराब होने के कारण दमकल वाहन समय पर उपलब्ध नहीं हो सका। इसके बाद धमतरी से दमकल गाड़ी बुलानी पड़ी। धमतरी से आए फायरमैन अरुण यादव, भरत ठाकुर और चालक जीतेश साहू ने मिल कर्मियों के साथ मिलकर करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों का सामान जलकर खाक राइस मिल संचालक विनय अग्रवाल ने बताया कि इस आगजनी से मिल को भारी नुकसान हुआ है। शेड में रखे एक लाख से अधिक धान के कट्टे, हजारों प्लास्टिक बोरियां और अन्य पैकेजिंग सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस दुर्घटना में लगभग 25 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *