![]()
छत्तीसगढ़ के धमतरी में फॉरेंसिक मोबाइल वैन का शुभारंभ किया गया है। पुलिस लाइन से इस वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वैन अपराधों की जांच में सबूत इकट्ठा करने की प्रक्रिया को आसान बनाएगी। पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में एसपी सूरज सिंह परिहार, महापौर रामू रोहरा, पूर्व विधायक इन्दर चोपड़ा और फॉरेंसिक वैज्ञानिक अधिकारी सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान वैज्ञानिक अधिकारी ने वैन में उपलब्ध तकनीकी उपकरणों और फॉरेंसिक कार्यप्रणाली का प्रदर्शन भी किया। सूक्ष्म साक्ष्यों की पहचान में मदद करेगी मोबाइल फॉरेंसिक वैन फॉरेंसिक वैज्ञानिक अधिकारी अमित पटेल ने बताया कि यह मोबाइल वैन जांच को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि क्राइम सीन पर मौजूद खून और अन्य सूक्ष्म सबूतों (ट्रेस एविडेंस) का पता लगाने में यह वैन सहायक होगी, जिन्हें सामान्य आंखों से नहीं देखा जा सकता। अलग-अलग प्रकार की लाइटों का उपयोग करके सबूतों की मौजूदगी का पता लगाया जा सकेगा। जांच प्रक्रिया होगी मजबूत, अपराधियों में बढ़ेगा भय एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि इस वैन के आने से जांच प्रक्रियाओं को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने उल्लेख किया कि पूर्व में विवेचना के माध्यम से कई मामलों में सफलता मिली है, जैसे 2023 में 6 लोगों को उम्रकैद की सजा हुई थी। एसपी ने कहा कि इससे पुलिस और न्याय व्यवस्था में लोगों का विश्वास बढ़ेगा, जबकि अपराधियों में भय उत्पन्न होगा। उन्होंने यह भी बताया कि फॉरेंसिक मोबाइल वैन से समय की भी बचत होगी।
Source link
धमतरी में फॉरेंसिक मोबाइल वैन का शुभारंभ:अपराध जांच में मिलेगी मदद, सबूत जुटाना होगा आसान; SP बोले- अपराधियों में बढ़ेगा भय













Leave a Reply