धरना की सफलता के लिए चला संपर्क अभियान




चाईबासा| सदर अस्पताल चाईबासा के स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 26 मई को पुराना समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान युद्धस्तर पर जारी है। रविवार को सामाजिक अगुवा रेयांस सामड, जिला परिषद सदस्य मंझारी सह झारखंड बचाओ जनसंघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष माधव चंद्र कुंकल ने सदर प्रखंड के तोलगोय, हेस्साबासा और गुंडीपुवा गांवों में ग्रामीणों के साथ बैठक की। इससे पहले गुईरा, बारांडेया, अमिता, आचू, सान चिरु, दिलीयामार्चा, नरसंडा, बासा टोटो, टेकराहतु, गीतिलपी, कुंडुबेड़ा, बड़कुंडिया, सोसो हातू, कादलबेड़ा, तुईबीर, लागिया, अंदेजबेड़ा, जोजो हातू तथा सिंगिजारी सहित कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। ग्रामीणों से धरने में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *