![]()
गढ़वा | रविवार को आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव सिराज खान, जिलाध्यक्ष राम बड़ाई पासवान, राम जी राम सहित चार अन्य कार्यकर्ता को जेल से रिहा किया गया। उक्त नेताओं को रिहा होने पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। रिहा होने पर कार्यकर्ताओं ने उक्त नेताओं को माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही गढ़वा शहर का भ्रमण किया। नेताओं को जेल से रिहा होने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने पटाखा भी छोड़े। वहीं नारे भी लगाए। इस अवसर पर जेल से रिहा होने वाले नेताओं ने कहा कि विपक्षी पार्टी ने राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें जेल भेजवाया था। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल की रात्रि गढ़वा प्रखंड के महुलिया गांव में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर से दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई थी। महुलिया के ग्रामीण की बुलावे पर वे लोग वहां घटना की जानकारी लेने गए थे। लेकिन विपक्षी पार्टी के नेता जानते हैं कि आजाद समाज पार्टी एक संघर्षशील पार्टी है। इसके बढ़ते प्रभाव को देखते हुए विपक्षियों में बेचैनी हो गई है। इसी कारण उन्हें कमजोर करने एवं डराने की नाकाम साजिश की गई थी। वहीं जेल भेजा गया था। लेकिन जनता सारी बातों को समझ चुकी है। जनता आने वाले चुनाव में हिसाब करेगी। मौके पर सिराज खान ने कहा कि विपक्षी पार्टी के द्वारा राजनीतिक साजिश के तहत उन लोगों को फंसाया गया था। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी अपने संघर्ष को तेज करेगी। वहीं जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी। जहां भी गरीब दलित साथियों के साथ अत्याचार होगा। वहां आजाद समाज पार्टी अत्याचार एवं शोषण के विरोध में लड़ाई लड़ेगी। रंका| चिनिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत गुम/चोरी हुए 01 मोबाइल को सीईआईआर पोर्टल का उपयोग करते हुए चिनिया थाना के द्वारा बरामद कर उसके वास्तविक धारक पंकज प्रसाद, पिता-स्व0 शिवलाल साह, ग्राम-चपकली, थाना-चिनिया, जिला-गढ़वा को चिनिया थाना प्रभारी बिकू कुमार रजक के द्वारा हस्तगत कराया गया। चिनिया थाना प्रभारी बीकू कुमार रजक ने कहा कि पोर्टल की मदद से एक मोबाइल धारक का मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारक को उपलब्ध करा दिया गया है। आगे भी इस तरह का कार्य जारी रहेगा। गढ़वा | शहर के अग्रवाल मोहल्ला में जलजमाव की गंभीर समस्या को देखते हुए नगर परिषद द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी एवं कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में नालियों की युद्धस्तर पर सफाई कराई जा रही है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद मोहल्ले की कई नालियां पूरी तरह जाम हो गई थीं।।जिससे गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा था और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जलजमाव के कारण राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। अभियान की शुरुआत स्वयं नगर परिषद अध्यक्ष ने अपने प्रतिष्ठान के सामने रखे नाली के स्लैब को तुड़वाकर की। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्य में किसी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी। चाहे वह उनका अपना प्रतिष्ठान ही क्यों न हो। उनके इस कदम की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे शहर के लिए सकारात्मक संदेश बताया। इसके बाद नगर परिषद की टीम ने अग्रवाल मोहल्ला सहित आसपास के क्षेत्रों में नाली सफाई अभियान तेज कर दिया। सफाई कर्मियों द्वारा जाम नालियों से कचरा, प्लास्टिक एवं गाद निकालकर पानी के बहाव को सुचारू बनाया गया। मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए आम लोगों की सहभागिता भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब तक लोग स्वयं जागरूक नहीं होंगे। तब तक जलजमाव और गंदगी की समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हो सकती। उन्होंने लोगों से अपील की कि नालियों में कूड़ा-कचरा एवं प्लास्टिक न डालें। प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थ नालियों को जाम कर देते हैं।
Source link
नप अध्यक्ष ने अपनी दुकान के सामने स्लैब तोड़वाकर नाली सफाई अभियान शुरू किया











Leave a Reply