नामकुम ​पुलिस ने पशुओं की हड्डियां ले जा रहे ट्रक को पकड़ा, ड्राइवर से पूछताछ जारी



रांची-टाटा मार्ग पर नामकुम पुलिस ने पशुओं की हड्डियां लोड कर ले जा रहे एक ट्रक को पकड़ा है। कार्रवाई के बाद पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। शुरुआती जांच में यह मामला किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस सिंडिकेट में कितने लोग शामिल हैं और इसका संचालन कहां से किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक से लगातार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में विभिन्न जगहों पर छापेमारी भी की जा रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि हड्डियों को कहां से लोड किया गया था और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था। इस संबंध में नामकुम थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि इस अवैध कारोबार से जुड़े पूरे सिंडिकेट तक पहुंचने और इसमें शामिल सभी लोगों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *