नामकुम में काली पूजा शुरू, जागरण में झूमे श्रद्धालु



नामकुम के चाय बागान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी काली पूजा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। मां काली के दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पूजा के दौरान पंचांग पूजन, वेदी पूजन और बलिदान की रस्में संपन्न हुईं। इसके अलावा कन्या पूजन कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मंगलवार को पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण और संध्या महाआरती के बाद भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्ति गीतों और भजनों पर सैकड़ों श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कलाकारों ने गणेश वंदना से की। इसके बाद “नीमिया के डाढ़ मैया”, “आजा मां तैनू अंखियां”, “जय मां काली” और “हर दुखों का अंत कर देती हैं मां काली” जैसे भक्ति गीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *