नेशनल वुडबॉल में कलकत्ता पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल, सभी को किया गया सम्मानित



छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित अंडर-17 नेशनल वुडबॉल प्रतियोगिता 2026 में कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में मनजीत कुमार ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं बालिका युगल वर्ग में आकांक्षा कुमारी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फेयरवे टीम स्पर्धा में रिया कुमारी और आकांक्षा कुमारी ने सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके अलावा लड़कियों की स्ट्रोक टीम स्पर्धा में शिवानी कुमारी और अनुष्का कुमारी ने भी सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय सभागार में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र ने खिलाड़ियों की उपलब्धि को पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय बताया ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *