पंद्रह दिवसीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया



रांची| नटराज योग संस्थान द्वारा राष्ट्रीय स्तर के 15 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को इसका शुभारंभ वैदिक यज्ञ पूजा और योग प्रणेता महर्षि पतंजलि के ध्यान से किया गया। नटराज योग संस्थान के निदेशक आर्य प्रहलाद भगत ने बताया कि यह योग कैम्प में योग के विभिन्न विधाओं के बारे में बताया जाएगा साथ ही जो योगासन खेल के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का भी अभ्यास कराया जाएगा।प्रतिदिन अलग अलग योग आसनों का प्रशिक्षण और उसके नियम के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। कैंप में विभिन्न राज्य और जिला के योग साधक भाग लिए है जिसमे मध्य प्रदेश, दिल्ली, मुंबई, झारखंड के विभिन्न जिला लातेहार, रांची, गिरिडीह धनबाद आदि जिला से शामिल हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *