पतरातू में इन्फ्लुएंसर मीट, मंत्री बोले-पर्यटन का प्रचार करें




रांची| पतरातू स्थित होटल पर्यटन विहार में सोमवार को पर्यटन विभाग, झारखंड द्वारा राज्य स्तरीय इन्फ्लुएंसर मीट का आयोजन हुआ। इसमें राज्य के 80 से अधिक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड के पर्यटन स्थलों, कला-संस्कृति, विरासत एवं स्थानीय खानपान को डिजिटल माध्यमों से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी पहचान दिलाना है। कार्यक्रम के दौरान पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड की असली पहचान, यहां की सादगी, संस्कृति और लोकजीवन को सबसे बेहतर ढंग से हमारे अपने राज्य के इन्फ्लुएंसर्स ही प्रस्तुत कर सकते हैं। हमारी कोशिश है कि झारखंड के युवा क्रिएटर्स जब किसी पर्यटन स्थल पर कंटेंट निर्माण करें, तो वे गर्व से कह सकें कि वे झारखंड पर्यटन विभाग के साथ जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम में विभागीय सचिव मुकेश कुमार, झारखंड पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक प्रेम रंजन, महाप्रबंधक राजीव रंजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार ने ‘इन्फ्लुएंसर एंगेजमेंट पोर्टल’ का शुभारंभ किया गया। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के कंटेंट क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स को पर्यटन विभाग से औपचारिक रूप से जुड़कर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *