![]()
.
दिल्ली से लौटकर पत्नी व बच्चों को लेने ससुराल गए युवक की ससुराल में जमकर पिटाई की गई। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था। इसी क्रम में रास्ते में उसकी मौत हो गई। वह सोमवार को दिल्ली से लौटकर अपने ससुराल मेराल थाना क्षेत्र के गेरुआ गांव गया था। मृतक की पहचान खरसोता गांव निवासी स्व प्रगाश चौधरी के 34 वर्षीय पुत्र सुनील चौधरी के रूप में हुई है। मामला सोमवार की रात्रि लगभग 10:30 बजे का है। घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई अनिल चौधरी ने कहा कि मेरा भाई सुनील सोमवार के दिन ही दिल्ली से कमाकर घर लौटा था। उसके बाद उसने उसी दिन सोमवार को घर में बोलकर ससुराल अपने बाल बच्चों को लेने गया था। उसने बताया कि ससुराल वालों ने उनके भाई को मारपीट कर पुल के नीचे फेंक दिया था। इसकी सूचना उसी दिन रात में उसके मौसेरे भाई राजेंद्र चौधरी ने दी थी। सूचना मिलने के बाद मृतक का बड़ा भाई अपनी मां को लेकर सुनील के ससुराल गया। वहां उसके मौसेरा भाई राजेंद्र चौधरी ने बताया कि मृतक का साला प्रदीप चौधरी उसको फोन कर बताया कि सुनील पुल के नीचे गिरकर घायल हो गया है। मृतक के भाई ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया मृतक के बड़े भाई अनिल चौधरी ने ससुराल वालों पर हत्या कर पुल के नीचे फेंकने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब सुनील पुल के नीचे गिरकर बेहोश हुआ तो कोई चिकित्सक के पास लेकर क्यों नहीं गए। अगर समय पर सुनील को इलाज कराया जाता तो उसकी मौत नहीं होती। पहुंचने के बाद सुनील जब कुछ होश में आया तो उसने बताया कि उसका साला और पांच छह अन्य मिलकर उसे मारे हैं। मृतक की पत्नी बबीता ने कहा कि वह दोनों बच्चे को लेकर छत्तीसगढ़ पता तोड़ने गई थी।















Leave a Reply