![]()
रांची| पहाड़ी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर की विद्युत व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीएसआर निधि से नया डीजी सेट उपलब्ध कराया गया। यह सहयोग शांतिदूत इंफ्रा सर्विसेज लिमिटेड और गौतम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर से किया गया। मंदिर में पहले से लगा डीजी सेट लंबे समय से खराब था, जिससे बिजली आपूर्ति में दिक्कतें आ रही थीं और पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठानों व पर्व-त्योहारों के समय परेशानी बढ़ जाती थी। उपायुक्त सह अध्यक्ष रांची पहाड़ी मंदिर विकास समिति मंजूनाथ भजंत्री और अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) सह सचिव कुमार रजत ने मुख्य मंदिर में पूजा के बाद परिसर में स्थापित नए डीजी सेट का शुभारंभ किया।
Source link
पहाड़ी मंदिर में डीसी ने डीजी सेट का किया शुभारंभ










Leave a Reply