![]()
भास्कर न्यूज | पबिया
करमाटांड़ क्षेत्र स्थित शिव मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय रुद्राभिषेक, शिव कथा एवं भव्य श्रृंगार पूजा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ है। श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पंचामृत, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प एवं गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर रहे हैं। आयोजन के चौथे दिन विशेष श्रृंगार पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें बुडाबाबा स्वयंभू महादेव को आकर्षक फूलों एवं दिव्य सजावट से अलंकृत किया गया। इस अद्भुत शृंगार को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। धार्मिक ग्रंथ शिवपुराण में वर्णित है कि श्रद्धा और भक्ति से किया गया रुद्राभिषेक समस्त दुखों का नाश कर जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लाता है। इस रुद्राभिषेक अनुष्ठान का संचालन काशी-वाराणसी के विद्वान महंत आचार्य त्रिपुरारी पांडे जी महाराज के नेतृत्व में विनोद शास्त्री, सुरेंद्र शास्त्री, सनोज शास्त्री एवं संतोष ठाकुर के सहयोग से विधि-विधान पूर्वक किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य यजमान सनोज मंडल हैं। अंत में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं की कामना की।
Source link
पांच दिवसीय रुद्राभिषेक व शिव कथा का आयोजन,भक्तिभाव से गूंजा मंदिर परिसर












Leave a Reply