![]()
पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के गाड़ामारा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा गुरुवार को हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, आरोपी नरेश टुडू शराब पीने का आदी है। नरेश टुडू कुछ दिन पहले ईंट भट्ठे पर काम करने बंगाल गया था और मंगलवार को घर लौटा था। अगले दिन से ग्रामीणों ने नरेश की बेटी नेहा टुडू (12) और उसकी मां सूरुज किस्कु (42) को देखा। ग्रामीण ने देखा बच्ची का शव
इसी बीच गुरुवार को एक ग्रामीण नरेश टुडू के घर पहुंचा तो उसने आंगन में नेहा टुडू का शव देखा। इसके बाद उसने यह बात लोगों को बताई और फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी से कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि विवाद के बाद उसने बुधवार को कुदाल से मारकर अपनी पत्नी सूरुज किस्कु की हत्या कर दी। मां को बचाने आई बेटी नेहा टुडू का भी गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी का शव दफना घर में सो गया
हत्या के बाद आरोपी ने पत्नी के शव को पास में ही निर्माणाधीन घर में दफना दिया और अपने घर आकर सो गया। आरोपी की निशानदेही पर गांव में ही जुनाश टुडू की आवास योजना के तहत बन रहे एक निर्माणाधीन घर के अंदर दफनाया गया सूरुज किस्कु का शव बरामद किया गया। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी नरेश टुडू को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी नरेश टुडू अक्सर शराब के नशे में रहता था। वह पहले भी कई बार अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर चुका था। मृतका सूरुज किस्कु के भाई लखन किस्कू ने बताया कि यह उनकी बहन की तीसरी शादी थी। एक पति ने अपनी पत्नी और पुत्री की हत्या की थी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस दोहरे हत्याकांड की जांच में जुटी हुई है। -अनुदीप सिंह, एसपी
Source link
पाकुड़ में पति ने की पत्नी और बेटी की हत्या:घर के आंगन से मिला बेटी का शव, वाइफ की लाश को निर्माणाधीन घर में दफनाया














Leave a Reply