पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता में अथर्व ने मारी बाजी, निकिता द्वितीय



भास्कर न्यूज | लातेहार शहर के सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर में शनिवार को पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कक्षा अरुण के नन्हें छात्र-छात्राओं ने वेशभूषा की विविधताओं को धारण किए कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान दो दर्जन छात्र-छात्राओं ने बाल कविताएं प्रस्तुत की। वेशभूषा और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन कर उन्हें पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। विजेताओं में अथर्व आर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि दूसरे में निकिता गुप्ता और तीसरे स्थान पर अद्विका राज रहे। अथर्व तेजस और श्रेयांश उरांव ने क्रमशः चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा शिवांश कुमार सिंह, शानवी नारायण, आदर्श कुमार, शिवांश राठौर, अद्विका अवि, वृषांक गुप्ता, शानवी कच्छप, दिव्यांश उरांव, मनस्वी वैभव, श्रेयांश पांडेय, शिवम अविनाश, आदित्य कुमार, शिवांगी गुप्ता, रानी गुप्ता, नवीन बरला, अमन गुप्ता, राम प्यारे एवं दिव्या शर्मा आदि की प्रस्तुतियां भी सराही गई। विजेताओं को प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन को सफल बनाने में कक्षाचार्य शिल्पा कुमारी ने महत्वपूर्ण योगदान किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों में भारतीय परंपराओं की पहचान विकसित हो इस उद्देश्य से पारंपरिक परिधान की यह प्रतियोगिता आयोजित की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *