पिता की डांट से नाराज बेटे ने कुदाल से काटा:मानसिक बीमारी की आशंका, सदमे में पूरा परिवार, आरोपी हमला कर हुआ फरार




लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत शिंजो पंचायत के नायेकाबांध गांव में एक मामूली पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया। बुधवार देर रात पिता की डांट से नाराज बेटे ने कुदाल से हमला कर उनकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, राजकुमार सिंह ने अपने पुत्र चंदन सिंह को किसी बात पर हल्की फटकार लगाई थी। इसी बात से आक्रोशित होकर चंदन ने घर में रखे कुदाल से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से राजकुमार सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मानसिक बीमारी की आशंका घटना के बाद सामने आए तथ्यों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। मृतक की पत्नी ने बताया कि आरोपी चंदन सिंह मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज चल रहा था। दो दिन पहले ही उसे रांची से इलाज कराकर घर लाया गया था। परिजनों के अनुसार, वह अक्सर छोटी-छोटी बातों पर गुस्से में आकर अपना आपा खो देता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक स्थिति में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस जांच तेज, आरोपी फरार घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना प्रभारी प्रभात दास के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, घटना में इस्तेमाल कुदाल को भी बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना देर रात की होने के कारण आसपास के लोगों को तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *