![]()
चाईबासा| अखिल भारतीय मारवाड़ी समिति चाईबासा शाखा का 7 दिवसीय समर कैंप का समापन रविवार को स्थानीय बाल मंडली में पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड योगा रांची संगठन के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल उपस्थित थे। समापन समारोह के अवसर पर पिछले 7 दिनों तक समर कैंप में आयोजित कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों के बीच अतिथियों के हाथों पुरस्कार वितरण कर प्रोत्साहित किया गया। मौके पर पश्चिम सिंहभूम जिला योगा स्पोर्ट्स एसोसिएशन चाईबासा के सचिव दीपक प्रसाद, जॉइंट सेक्रेटरी सोम कुमार नायक, योगा टीचर सुमित विश्वकर्मा और ड्राइंग टीचर सुनील विश्वकर्मा, आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर पूजा बगड़िया उपस्थिति रही। अध्यक्ष संगीता मूंदड़ा ने कहा कि समिति की सभी मेंबर्स बहनों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा, समिति द्वारा हर साल गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए समर कैंप आयोजित किया जाता रहा है आगे भी आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी मेंबर्स हेमलता, रजनी मोहता,संतोष,कांता, सरिता, सुमन, अनीता, डोली और सचिव विनीता खिरवाल, कोषाध्यक्ष डिंपल अग्रवाल का सराहनीय सहयोग रहा।
Source link
पुरस्कार वितरण के साथ समर कैंप का समापन















Leave a Reply