रांची | डीएवी कपिलदेव स्कूल के तत्कालीन प्राचार्य मनोज कुमार सिन्हा के खिलाफ अपने स्कूल की नर्सिंग स्टाफ के साथ छेड़खानी और यौन उत्पीड़न को लेकर दर्ज मामले में सुनवाई पूरी हो गई है। सुनवाई 21 मई की निर्धारित की है। मामले की सुनवाई अपर न्यायुक्त अरविंद कुमार की अदालत में चल रही है। सुनवाई के दौरान जेल में बंद आरोपी पूर्व प्राचार्य मनोज कुमार सिन्हा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया। मालूम हो कि आरोपी प्राचार्य को इस मामले में हाईकोर्ट से जमानत की सुविधा मिल गई थी। इसके बाद प्राचार्य यौन उत्पीड़न की पीड़िता को धमकी देने लगा। पीड़िता ने इसकी शिकायत झारखंड हाई कोर्ट से की और आरोपी की जमानत सुविधा को खारिज करने का भी अनुरोध की।
Source link
पूर्व प्राचार्य के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में अब सुनवाई 21 मई को होगी















Leave a Reply