पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ 22 मई को प्रदर्शन



बोकारो थर्मल | भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) बेरमो अंचल परिषद की बैठक बुधवार को संडे बाजार स्थित शफीक भवन में वरीय नेता चंद्रशेखर झा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा डीजल, पेट्रोल और एलपीजी की कीमतों में लगातार की जा रही बढ़ोतरी तथा बढ़ती महंगाई के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि 22 मई को बोकारो थर्मल में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है और घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। बैठक को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से खाद्य सामग्री सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी महंगी हो गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *