![]()
भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल बोकारो थर्मल स्थित बैसाखी कॉलोनी निवासी लायंस क्लब के सदस्य एवं पोस्ट ऑफिस में कार्यरत पोस्टल अभिकर्ता 58 वर्षीय संजय पासवान की मौत गुरुवार देर रात डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल में हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों के अनुसार, संजय पासवान को रात में उल्टी होने के बाद पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें करीब 11:30 बजे डीवीसी अस्पताल लाया गया। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉ. रजनी नूरीन एक्का को सूचना देने के बावजूद वे करीब आधे घंटे बाद मरीज को देखने पहुंचीं। परिजनों का कहना था कि यदि समय पर इलाज शुरू किया जाता तो उनकी जान बच सकती थी।मौके पर मौजूद लोगों ने ड्यूटी पर तैनात नर्स पार्वती कुमारी पर भी अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यहां पर्याप्त संसाधन और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। सूचना मिलने पर बोकारो थर्मल पुलिस, सीआईएसएफ तथा गृह रक्षक बल के जवान अस्पताल पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
Source link
पोस्टल अभिकर्ता संजय की मौत के बाद परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप














Leave a Reply