रांची | प्राचीन सिद्ध श्री शनिदेव मंदिर में 16 मई को ज्येष्ठ अमावस्या और शनिवार के शुभ संयोग पर शनि जयंती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई जाएगी। मंदिर परिसर में प्रातःकाल से भगवान शनि देव का विशेष शृंगार, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना, शनि चालीसा पाठ और जाप का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु तिल का तेल, काला तिल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि व शनि कृपा की कामना करेंगे। मंदिर के पुजारी ने बताया कि शनि जयंती पर शनि मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण और संध्या में भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
Source link
प्राचीन सिद्ध श्री शनिदेव मंदिर में शनि जयंती 16 को












Leave a Reply