मझिआंव | ऑनलाइन एवं डुप्लीकेसी दवाओं की बिक्री के विरोध में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संगठन के आह्वान पर देशव्यापी बुलाई गई बंदी का असर मझिआंव में शत प्रतिशत देखने को मिला। एक और जहां पूरी मेडिकल दुकान में बंद रही। वहीं दूसरी तरफ मरीज दवा को लेकर परेशान रहे। दवा दुकान बंद रहने से स्थानीय लोगों के अलावा सुदूर क्षेत्रों से आए मरीज को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सत प्रतिशत बंदी कर दवा विक्रेताओं ने एकजुट का परिचय दिया। इस दौरान दवा विक्रेताओं ने बताया कि देशव्यापी संगठन के फैसले और स्थानीय संगठन के दिशा निर्देश का पालन करना उनका कर्तव्य है। बंदी का सफल संचालन में गुप्ता मेडिकल एजेंसी, मोनू मेडिकल हॉल, न्यू प्रसाद मेडिकल, वरुण मेडिकल, नौशाद मेडिकल, श्री राम मेडिकल, न्यू परवेज मेडिकल, श्री साईं कृपा मेडिकल हॉल, मां गायत्री मेडिकल एवं केजीएन मेडिकल के संचालकों का भरपूर सहयोग रहा।
Source link
बंदी का मझिआंव में दिखा असर, बंद रही दवा की दुकान














Leave a Reply