बाइक चोर गिरोह के दो गिरफ्तार, चोरी की पांच बाइक भी बरामद




बोकारो सिटी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीएस सिटी थाना पुलिस ने एक सक्रिय बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। लगातार मिल रही शिकायतों और दर्ज मामलों के आधार पर पुलिस ने तकनीकी एवं गुप्त सूचना के जरिए कार्रवाई करते हुए गेमन कॉलोनी के धीरज कुमार और जरीडीह के तीरो के अर्पित कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बाइक चोरी की कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने रॉयल एनफील्ड बुलेट, बजाज पल्सर एनएस, बजाज पल्सर, हीरो ग्लैमर और हीरो पैशन प्रो समेत कुल पांच चोरी की बाइक बरामद की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *