गुमला|डुमरी थाना क्षेत्र के सनसनडीह निवासी रविंद्र तिर्की व अभिजीत कुमार सिंह रविवार देर दोपहर बाइक से किसी काम को लेकर डुमरी बाजार आए हुए थे। लौटने के दौरान नवाडीह के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे दोनों युवक घायल हो गए। घटना में रविंद्र तिर्की का बायां हाथ टूट गया, जबकि अभिजीत कुमार सिंह को हल्की चोटे आई हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को डुमरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया। रात्रि करीब 8:30 बजे सदर अस्पताल में इलाज के बाद रविंद्र तिर्की को भर्ती कर लिया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। वहीं अभिजीत कुमार सिंह का इलाज कर छुट्टी दे दी गई। गुमला|ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट व झारखंड नवनिर्माण दल गुमला के बैनर तले 31 मई को जिला मुख्यालय गुमला के टावर चौक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया जाएगा। बताते चलें कि केंद्र की भाजपानीत मोदी सरकार की अमेरिकी परस्त विदेश व गलत व्यापार नीति के कारण देश की जनता जानलेवा महंगाई की मार झेल रही है। वहीं गैस पेट्रोल डीजल की किल्लत से देश के गरीब व आम जनता त्राहिमाम कर रही है जिसके खिलाफ अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के सामने नतमस्तक पीएम मोदी का पुतला दहन का कार्यक्रम गुमला के टावर चौक में आयोजित िकया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य है ट्रंप का तलवा चाटना छोड़कर भारत सरकार रूस और ईरान से मैत्रीपूर्ण संबंध रखते हुए सस्ते पेट्रोलियम पदार्थ व गैस खरीदे तथा इस संकट से देश की जनता को राहत दे। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंड प्रभारी तथा प्रमुख नेताओं को आमंत्रित की गई है।
Source link
बाइक से गिरकर दो युवक घायल, एक का हाथ टूटा













Leave a Reply